
तान्या को अपनी मालिन पसंद है
तान्या के दादाजी ने उनके छोटे से बगीचे की देखभाल के लिए एक मालिन रखी है। उसकी पाँच साल की एक बेटी है, जिसका नाम पुष्पा है। सप्ताहांत में पुष्पा भी अपनी माँ के साथ उनके घर आती है। तान्या उसे बहुत पसंद करती है और वे दोनों साथ-साथ खेलती हैं।
तान्या ने पुष्पा से कहा: मेरे चाचाजी ने मुझे उँगलियों से दस तक गिनना सिखाया है।
पुष्पा बोली: तुम जानती हो, मेरी माँ मालिन है और उसे फूल बहुत पसंद हैं। उसने मुझे फूलों से गिनती सिखाई है।
तान्या ने पूछा: कैसे? एक फूल, दो फूल… ऐसे?
पुष्पा बोली: नहीं, सभी फूलों में पंखुड़ियाँ होती हैं। उसने मुझे अलग-अलग संख्या की पंखुड़ियों वाले फूल बनाना सिखाया है। चलो, हम एक खेल खेलते हैं। तुम उँगलियों पर गिनो और मैं उतनी ही पंखुड़ियों वाले फूल की तस्वीर दिखाऊँगी।
तान्या ने एक उँगली दिखाई और पुष्पा ने काला लिली (एक पंखुड़ी वाला फूल) की तस्वीर दिखाई।

तान्या बोली: मुझे यह खेल बहुत अच्छा लगा। यह बहुत सुंदर फूल है। अब मैं दो उँगलियाँ दिखाती हूँ, तुम दो पंखुड़ियों वाला फूल बनाओ।
पुष्पा बोली: यह दो पंखुड़ियों वाला फूल है। इसका नाम कनकौवा है।
तान्या बोली: कनकौवा ही, ही । इस नाम से तो हँसी आ रही है । दो कानो वाला कौवा । क्यों न हम दो-दो संख्याओं से खेलें? मैं पहले तीन उँगलियाँ दिखाऊँगी और फिर चार।
पुष्पा बोली: सफेद ट्रिलियम में 3 पंखुड़ियाँ होती हैं और सरसों के फूल में 4 ।
तान्या बोली: अब 5 और 6 उँगलियाँ।

पुष्पा बोली: गुड़हल में 5 पंखुड़ियाँ होती हैं और जरूर में 6 ।
तान्या बोली: 7 और 8 उँगलियाँ।
पुष्पा बोली: सप्तमपंखुड़ी में 7 पंखुड़ियाँ होती हैं और हिमाष्टदल में 8 ।
तान्या बोली: 9 और 10 उँगलियाँ।

पुष्पा बोली: जापानी तारा पुष्प की कुछ किस्मों में 9 पंखुड़ियाँ होती हैं और कुछ में 10 ।
तान्या ने पूछा: तुम्हारे पास कितनी तस्वीरें हैं?
पुष्पा बोली: मेरे पास और भी हैं, लेकिन आज हम यहीं रुकेंगे।
इस तरह वे खेल खेलती रहीं। उन्हें इस तरह गिनती करना बहुत अच्छा लगा। क्या तुम्हें भी अच्छा लगता है?
टिप्पणी: जो अभिभावक और अधिक जानना चाहते हैं, उनके लिए यहाँ सामान्य नामों के साथ वनस्पति (वैज्ञानिक) नाम भी दिए गए हैं।
काला लिली: Zantedeschia aethiopica
कनकौवा: Commelina communis
सफेद त्रिलियम: Trillium grandiflorum
सरसों: Brassica napus var. napus
गुड़हल: Hibiscus rosa sinensis
जरुल: Lagerstroemia speciosa
सप्तपंखुड़ी पुष्प: Thalictrum thalictroides
हिम–अष्टदल कुसुम: Genus Clematis
जापानी तारा पुष्प: Paris japonicum
चुनौती

पुष्पा एक गुलदस्ता लाई जिसमें एक दर्जन गुलाब थे। गिनो, उस गुलदस्ते में कितने गुलाब हैं?
तान्या पुष्पा के साथ बैठी और अपनी उँगलियों पर गिनकर बोली कि गुलदस्ते में 10 और 2 गुलाब हैं।
तब पुष्पा ने उसे बताया कि 1 और 10 मिलकर ग्यारह होते हैं और 2 और 10 मिलकर बारह होते हैं।